CARREARS


एसडीएमपी स्कूल के गरिमापूर्ण वातावरण में 
अपना कैरियर विकसित करें।

यदि आपको लगता है कि आप बालिकाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने के पुनीत कार्य में मार्गदर्शक बनकर सहयोग कर सकती हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें। आपकी शैक्षिक योग्यता तथा विद्यार्थियों के प्रति लगाव का मूल्यांकन किया जाएगा। आपको आपके कार्य का उचित पारिश्रमिक दिया जाएगा। इसके अलावा चूंकि एसडीएमपी स्कूल अपने सभी विद्यार्थियों और कार्यकारियों को एक उत्कृष्ट शैक्षिक परिवेश प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है, इसलिए हमारा सहयोग करने पर आपको समुचित सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्राप्त होगी तथा आपका व्यक्तित्व अधिक गरिमापूर्ण बनेगा।
एसडीएमपी स्कूल ऐसे सभी ऊर्जावान एवं कर्मठ सहयोगियों का स्वागत करता है, जो विद्यार्थियों को विद्यादान के माध्यम से उन्नत भविष्य की ओर ले जाने वाले भरोसेमंद पथप्रदर्शक बनना चाहते हों। एसडीएमपी स्कूल तथा इसके विद्यार्थियों एवं कार्यकारियों के माध्यम से इससे जुड़े सभी समुदाय, आपके निष्ठापूर्ण सहयोग से गौरवान्वित होंगे और आपका आदर करेंगे। अधिक जानकारी के लिए कृपया हमें 9452020322 पर फोन करें, या awadheshschool@gmail.com पर ईमेल भेजें, या एसडीएमपी स्कूल के निम्न पते पर कार्यालय समय के दौरान संपर्क करें:-

स्‍कूल का पता:- 
सावित्री देवी महेश प्रसाद कन्या इंटर कॉलेज, ग्राम बैरागर, लगुचा रोड, लखीमपुर (खीरी) 262721 उ. प्र.