जनपद-लखीमपुर (खीरी) में लगुचा रोड पर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूरी पर हरे-भरे प्राकृतिक वातावरण में स्थित सावित्री देवी महेश प्रसाद कन्या इण्टर कालेज सन्‌ 2005 से बालिकाओं को शिक्षा प्रदान करते हुए समाज सेवा हेतु समर्पित है।

श्री महेश प्रसाद वर्मा की दूरदर्शी सोच एवं सामाजिक योगदान की भावना के फलस्वरूप ही इस विद्यालय की स्थापना की गई। ग्रामीण अंचल की बालिकाओं में सार्थक एवं जीवनोपयोगी शिक्षा की अलख जगाते हुए उनकी प्रतिभा विकसित करने के अवसर प्रदान करना तथा उन्हें अच्छे सामाजिक नागरिक बनाते हुए देश की प्रगति में योगदान करना इस विद्यालय का ध्येय है। हरियाली से भरपूर प्राकृतिक सौंदर्य वाले शांत तथा सुविधाओं से सुसज्जित वातावरण में यहां छात्राओं को चिन्तन-मनन-अध्ययन एवं खेलकूद व बहुमुखी प्रतिभा विकास की भरपूर सुविधाएं एवं अवसर उपलब्ध होते हैं, जिस कारण विगत वर्षों में विद्यालय ने सभी मानकों पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी विशिष्ट ख्याति अर्जित की है। छात्राओं के उत्साह, अभिभावकों के विश्वास, शिक्षकों की समर्पण भावना, कर्मचारियों की कार्यकुशलता, प्रबंधकगण की दूरदर्शिता, तथा समस्त सम्मानित संरक्षकगणों के हार्दिक सहयोग द्वारा ही सावित्री देवी महेश प्रसाद कन्या इण्टर कालेज की आज एक विशेष पहचान स्थापित हो सकी है तथा विद्यालय निरंतर नई उपलब्धियों की ओर        
                                                                                                                           पूरी मजबूती के साथ अग्रसर